फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल से लगे प्रतिबंध से आजाद हुआ बांग्लादेशी क्रिकेटर, टीम में वापसी करना होगी बड़ी चुनौती

Mon, 13 Aug 2018 07:54 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mohammed ashraful
विज्ञापन

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने कहा है कि मैच फिक्सिंग के लिए लगा पांच साल का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद उनकी नजरें राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं। अशरफुल ने ब्रिटेन से कहा, 'मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं पिछले पांच साल से इस दिन का इंतजार कर रहा था। (मैंने स्वयं से कहा) जब 13 अगस्त 2018 आएगा तो मैं राष्ट्रीय टीम के लिए फिर उपलब्ध रहूंगा।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल में मैंने कभी महसूस नहीं किया कि मैं वापसी नहीं कर पाऊंगा। मेरे अंदर यह आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ। मैंने हमेशा महसूस किया कि मैं वापसी करूंगा।'

बांग्लादेश में 2013 में टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच एवं स्पाट फिक्सिंग के लिए अशरफुल पर जुर्माना और आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया था जिसे अपील के बाद पांच साल कर दिया गया।
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2016 में उनके प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटाते हुए उन्हें प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट खेलने की स्वीकृति दी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी आधारित लीग से उनका प्रतिबंध जारी रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें