इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर शुक्रवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान गेंद लार लगाते हुए स्पॉट किए गए। कोरोना वायरस के चलते ऐसा करने पर रोक है। जून में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खिलाड़ियों और अंपायरों को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए कोरोनो वायरस महामारी के मद्देनजर गेंद पर लार लगाने को लेकर अस्थायी प्रतिबंध की घोषणा की थी। हालांकि, खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए पसीने का उपयोग करने की अनुमति है।