फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amir vs Afridi: बाबर आजम को लेकर अफरीदी से भिड़े आमिर, पूछा- मैंने पाकिस्तानी कप्तान को क्या नुकसान पहुंचाया?

Mon, 10 Jul 2023 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीएसएल में हुई इस घटना के बाद अफरीदी ने कहा था कि उन्हेंने बॉल फेंकने की घटना पर आमिर को चेतावनी दी थी और दोबारा ये नहीं करने को कहा था। इस पर आमिर ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
अफरीदी को बाबर को लेकर घटना पर आमिर ने जवाब दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बाबर आजम को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान आमिर ने बाउंड्री पड़ने पर निराश होकर बाबर की तरफ गेंद फेंक दी थी। इसी मामले पर अफरीदी के एक बयान पर आमिर ने जवाब दिया है। उन्होंने अफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने बाबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था या गलती नहीं की थी।
विज्ञापन


Trending Videos

पीएसएल में हुई इस घटना के बाद अफरीदी ने कहा था कि उन्हेंने बॉल फेंकने की घटना पर आमिर को चेतावनी दी थी और दोबारा ये नहीं करने को कहा था। अफरीदी का कहना था कि आमिर ने इसके लिए उनसे माफी भी मांगी थी। अफरीदी के मुताबिक, उन्होंने आमिर से कहा था- अगर आप पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं, तो आपको बाबर के साथ ही खेलना होगा। क्या आप इस घटना के बाद उनकी आंखों में देख पाएंगे? क्या आप उनकी कप्तानी में खेल सकते हैं? अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें, अपनी आक्रामकता पर नियंत्रण रखें और शांति से घर वापस जाएं।

अब इस मामले पर एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने पुष्टि की कि उन्हें अफरीदी से एक मैसेज मिला था, लेकिन वह उनके और बाबर के बीच की घटना के संबंध में नहीं था। आमिर ने कहा- मुझे अफरीदी का मैसेज मिला, लेकिन इस मामले पर नहीं था। उन्होंने केवल मेरी गेंदबाजी की तारीफ की थी और मेरी चोट के बारे में पूछा था। लेकिन 'आप बाबर का सामना कैसे करेंगे' जैसी बातें... यह उनके मैसेज में बिल्कुल भी नहीं था। मैंने बाबर को उकसाया, इससे क्या नुकसान है? या इससे मुझे क्या नुकसान हुआ? मुझे यह बहुत अजीब लगा। मुझे नहीं पता कि जब अफरीदी ने ऐसा कहा तो वह क्या सोच रहे थे। मुझे लगता है कि वह जल्दी कोई बयान दे देते हैं। इसलिए उन्होंने गलती से ऐसा कह दिया होगा।

विज्ञापन

आमिर ने बाबर के साथ अपने रिश्ते पर भी सफाई देते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "बाबर और मेरे बीच आपसी समझ और सम्मान है। उन्होंने कभी भी मेरे बारे में बुरा नहीं कहा और मेरी तरफ से भी ऐसा ही है, लेकिन जनता सोचती है कि हम दुश्मन हैं। ऐसा कभी नहीं था।" पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज को अगले साल ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाएगा। आमिर ने 2016 में ब्रिटिश नागरिक और वकील नरजिस खान से शादी की थी। वह 2020 में इंग्लैंड चले गए थे। उसी साल आमिर ने आखिरी बार पाकिस्तान के लिए खेला था। अगर उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाता है तो वह आईपीएल खेल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें