फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असगर ने की धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में हराया

Fri, 19 Mar 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ACBofficials
विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम ने मोहम्मद नबी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 45 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला भी अपने नाम कर ली और 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उसे दूसरे ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद उस्मान गनी (49) और करीम जनत (53) ने मिलकर टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की मजबूत साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मोहम्मद नबी ने तूफानी बल्लेबाजी की और 15 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम के स्कोर को 193 रन पर ले गए। 

विज्ञापन

 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई और 17.1 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई। जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बुर्ल ने सर्वाधिक 40 रन बनाए और टीम की तरफ से अकेले संघर्ष किया। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने सर्वाधिक तीन, मोहम्माब नबी और नवीन उल-हक ने दो-दो विकेट चटकाए।  

विज्ञापन

असगर ने की धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच जीतने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। धोनी के नाम 72 मैचों में 41 जीत दर्ज है, जबकि अफगान ने 51 मैचों में ही 41 जीत दर्ज की। धोनी की कप्तानी में भारत को 28 हार मिली थी, जबकि अफगान की कप्तानी में टीम को सिर्फ 9 हार मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें