भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे के बाद क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वह अपनी पैर की चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। इस बीच धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई के एक खिलाड़ी ने पंत की तरह एक से छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह असफल रहा। इसके बाद इस खिलाड़ी का जमकर मजाक बन रहा है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, इंग्लैंड के मोईन अली हैं।
मोईन अली आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं और फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने चाइनामैन तबरेज शम्सी के खिलाफ एक हाथ से रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद मोईन अली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनका काफी मजाक बन रहा है।
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जिमी नीशम ने भी ट्विटर पर इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के मजे लेते हुए लिखा "हाहाहाहाहा तुमने क्या किया ब्रेंडन मैक्कुलम?!?"
ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वर्तमान मुख्य कोच हैं और उनके मार्गदर्शन में, इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने क्रिकेट की एक आक्रामक शैली अपनाई है जिसे "बैजबॉल" कहा जाता है।