फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की बॉलिंग देख घबराए मोइन अली, बोले सर्वश्रेष्ठ आक्रमण के साथ गेंदबाजों ने किया हमला

Sat, 08 Sep 2018 02:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india vs england
विज्ञापन

इंग्लैंड के आल राउंडर मोईन अली ने कहा कि मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। अली ने 170 गेंद में 50 रन की पारी खेली और एलिस्टर कुक के साथ 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे मेजबान टीम ने स्टंप तक सात विकेट पर 198 रन बना लिये थे।

विज्ञापन


अली ने शुक्रवार को कहा, 'मैंने एक बार में एक ही गेंद का सामना करने की कोशिश की। मैंने सोचा कि उन्होंने सचमुच अच्छी गेंदबाजी की। विकेट काफी धीमा था, लेकिन गेंद में परिवर्तन हो रहा था इसलिए मैंने सिर्फ संयम बरतने का प्रयास किया।'

उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजों ने मुझे ज्यादा हिट करने वाली गेंद नहीं फेंकी। इसलिये मैंने सिर्फ बल्लेबाजी करने की कोशिश की। मैं हमेशा ऐसे नहीं खेलता लेकिन हम अच्छी स्थिति में थे '
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आप सिर्फ उम्मीद करते हो कि वे गेंदबाजी करेंगे। लेकिन वे आप पर हावी हो जाते हैं, वे एक समान रफ्तार और एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी करते हैं। मैंने अभी तक जितने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया, यह उनमें से एक है। वे हमेशा, लगातार अच्छी गेंदबाजी करते रहे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें