फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोइन अली की हैट्रिक, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी 252 रन से मात

Mon, 31 Jul 2017 09:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मोइन अली - फोटो : ani
विज्ञापन
ओवल के मैदान पर खेले गए 100वें टेस्ट मैच का अंत बेहद रोचक अंदाज में हुआ। मैच की अंतिम  गेंद पर ऑलराउंडर मोइन अली ने शानदार हैट्रिक पूरी कर दक्षिण अफ्रीका को सीरीज के तीसरे मैच में 239 रन से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मोईन अली ने शतक बनाने वाले डीन एल्गर और कगीसो रबाडा को 76वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर आउट किया। इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर मोनी मोर्केल को एलबीडब्ल्यू कर हैट्रिक पूरी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सर्वाधिक 136 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक सहित 45 रन देकर 4 विकेट झटके। 
विज्ञापन


क्षिण अफ्रीका की टीम 492 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रनों पर सिमट गई। मैच के अंतिम और आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका चौथे दिन के स्कोर 117/4 से आगे खेलने उतरी। अपने इस स्कोर में दक्षिण अफ्रीका केवल 43 रन जोड़ सकी और बवुमा 32 रन बनाकर रोलैंड-जोन्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फिलैंडर अगली ही गेंद पर रोलैंड-जोन्स का शिकार बने। लगातार गेंदों पर विकेट गिरते ही दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्दी ही ढेर होने के कगार पर पहुंच गई। एल्गर दक्षिण अफ्रीकी पारी का एक छोर थामे रहे। उनके साथ क्रिस मॉरिस ने पारी संभालने की पुरजोर कोशिश की लेकिन लंच से ठीक पहले 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 205 रन हो गया। इसके बाद अंतिम तीन विकेट के लिए 47 रन जोड़े। अंत में मोइन अली की फिरकी का जादू चला और अफ्रीकी टीम 252 पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर: 

इंग्लैंड 353( स्टोक्स 112, कुक 88) और 313/8 पारी घोषित( बैरस्टो 63, वेजली 59, रूट 50)

दक्षिण अफ्रीका 175 ( बवूमा 52, रोलैंड जोंस 5-57) और 252 (एल्गर 136, मोईन अली 4/45)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें