फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIW vs DCW: मुंबई के खिलाफ मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में मंधाना को पछाड़ा

Sat, 10 Jan 2026 07:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

जेमिमा रोड्रिग्स डब्ल्यूपीएल में किसी भी टीम का नेतृत्व करने वाली सबसे युवा कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : WPL-X (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच शुरू हो चुका है। आज दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह डब्ल्यूपीएल में किसी भी टीम का नेतृत्व करने वाली सबसे युवा कप्तान बन गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

जेमिमा ने मंधाना को पीछे छोड़ा
इस मैच में दिल्ली की कप्तानी कर रहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना को पछाड़ दिया। वह डब्ल्यूपीएल की सबसे युवा कप्तान बन गईं। जेमिमा की उम्र फिलहाल 25 साल और 127 दिन है। वहीं, मंधाना ने डब्ल्यूपीएल 2023 में 26 वर्ष और 230 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

मेग लैनिंग के बाद मिली जिम्मेदारी
इस संस्करण से पहले दिल्ली की कमान मेग लैनिंग के हाथों में थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और अब वह यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व करती नजर आ रही हैं। डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले दिल्ली ने अपने नए कप्तान का एलान किया था और जेमिमा को टीम की कमान सौंपी। 
विज्ञापन

जेमिमा का प्रदर्शन
जेमिमा रोड्रिग्स पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। उन्होंने 27 मैचों में 507 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 139.66 रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 69 रन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें