मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल के 14वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल लिया है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट देकर 213 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी आरसीबी की पूरी टीम 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस मैच में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
मैच जीतने के बाद
रोहित ने कहा, 'हमारे लिए मैच की शुरुआत अच्छी नहीं थी। मेरे हिसाब से उमेश यादव ने अच्छी गेदबाजी की और हमें शुरुआती दो लगातार झटके दे दिए। इस समय यह जरुरी था कि पिच पर पैर कैसे टिके रहें। हल्की पिच को देखतर मैंने आराम से खेलना शुरु किया और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गया। ओपनर इविन लुईस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लुईस जब एक बार शुरु हो जाता है तो उसे रोकना विपक्षी टीम के लिए मुश्किल हो जाता है। खैर, यह हमारी पहली जीत है और हम अपनी इस लय आगे भी बरकरार रखेंगे।'
मैच हारने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'एक या दो अच्छी साझेदारी की हमें जरुरत थी, लेकिन मुंबई को श्रेय जाता है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और बेहतर खेला। हमें कोई मौका नहीं मिला। वे निडर होकर खेल रहे थे। हमने अपनी कड़ी मेहनत करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।'