फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Manhas: मिथुन मनहास ने भरा बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, AGM में होगा फैसला

Sun, 21 Sep 2025 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया से कहा, 'अगले कार्यकाल के लिए एक नई बॉडी बनाई जा रही है। मिथुन मनहास पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन
मिथुन मनहास - फोटो : Instagam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिल्ली टीम के पूर्व कप्तान मिथुन मनहास ने रविवार को मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख रविवार दोपहर थी।
विज्ञापन

लंबा घरेलू करियर
45 वर्षीय मनहास भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 1997-98 से लेकर 2016-17 तक के लंबे करियर में 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट ए और 91 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 9714 फर्स्ट क्लास रन दर्ज हैं। IPL में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया।

दिल्ली बैठक के बाद बनी सहमति
मनहास का नाम हाल ही में नई दिल्ली में हुई एक अनौपचारिक बैठक के बाद सामने आया, जहां यह तय किया गया कि उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। यह पद पिछले महीने रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से खाली था।

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मीडिया से कहा, 'अगले कार्यकाल के लिए एक नई बॉडी बनाई जा रही है। मिथुन मनहास पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। अरुण धूमल आईसीसी गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन हैं और वे उसी पद पर बने रहेंगे।'

अन्य नामांकन भी दाखिल
एजीएम में सिर्फ अध्यक्ष ही नहीं बल्कि बोर्ड के कई अहम पदों पर भी चुनाव होंगे। सचिव देवजीत सैकिया, IPL गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन अरुण धूमल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट्ट ने भी अपने नामांकन दाखिल किए हैं। भट्ट बोर्ड के नए कोषाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं।

सचिव सैकिया ने क्या कहा?
सैकिया ने इस मौके पर कहा, 'अभी तक मैंने सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सभी पदों के लिए लोग नामांकन दाखिल कर रहे हैं। प्रक्रिया जारी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज शाम चार बजे तक है। अब तक सात-आठ लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है क्योंकि मैं पिछले नौ-10 महीनों से सचिव था। मेरे सहयोगी चाहते थे कि मैं सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल करूं। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

AGM में होगा औपचारिक एलान
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) अगले रविवार को आयोजित होगी, जिसमें औपचारिक रूप से नई कमेटी का एलान किया जाएगा और मनहास के अध्यक्ष बनने पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें