फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली बोलीं, देश का महिला क्रिकेट अब तरक्की की राह पर 

Wed, 02 Aug 2017 06:42 PM IST
presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
मिथाली राज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बीते विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए बुधवार को कहा कि इस टूर्नाामेंट ने देश में महिला क्रिकेट की तरक्की के लिए काफी सारे नए आयाम दिए हैं। इससे महिलाओं को क्रिकेट में कुछ खास करने की हिम्मत मिली है। इस विश्व कप में हमारे प्रदर्शन के बाद निसंदेह देश में महिला क्रिकेट में और तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को अपनी क्रिकेट को और बेहतर करने के लिए अन्य सुविधाओं पर काफी ध्यान देना होगा। हम तकनीक के जरिए और अच्छी तरह से अपने आपको मजबूत कर सकते हैं। मिताली ने कहा कि अगले टी-20 विश्व कप की तैयारी में वह अभी से जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दो साल की अंतरराष्ट्रीय सीरिज को ध्यान में रखकर आगे की रणनीति पर गहन प्रशिक्षण खिलाड़ियों के लिए बहुत आवश्यक है। 
विज्ञापन


मिताली ने कहा कि हमारे देश में बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद ही खिलाड़ियों को लोकप्रियता मिलती है। वहीं विदेशों में खिलाड़ी काफी कम उम्र में ही लोकप्रिय हो जाते हैं। मिताली ने कहा कि काफी सारे खिलाड़ी हैदराबाद से हैं। वहां की सरकार और मीडिया को इसका श्रेय मिलना चाहिए। सरकार ने काफी प्रोत्साहन दिया है। हैदराबाद से होने की वजह से हम अपने को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलती है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें