फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोच पर कीचड़ उछालने की बजाए अपना गेम सुधारने पर ध्यान लगाएं मिताली राज'

Sat, 01 Dec 2018 06:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
madan lal
विज्ञापन

मिताली राज के साथ भेदभाव वाले मामले में रमेश पोवार को कोच पद से हटाए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने बड़ा बयान दे डाला है। मदन लाल के इस बयान ने पवार-मिताली मामले को एक बार फिर ताजा कर दिया है।

विज्ञापन


मदन लाल ने मिताली राज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कई बार कोच को मजबूरन ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जो टीम के हक में हों। इस तरह की बातें खिलाड़ियों को पर्सनली नहीं लेनी चाहिए। इससे टीम की रणनीतियां बिखरती हैं और माहौल खराब होता है।

मदन लाल ने आगे कहा, 'रमेश पोवार मिताली राज के कोई दुश्मन नहीं हैं। मिताली को उन पर कीचड़ उछालने की बजाए अपना गेम सुधारने पर ध्यान लगाना चाहिए और टी-20 टीम के लिए खुद को साबित करना चाहिए।'
विज्ञापन


बताते चलें कि भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर हाल ही में संपन्न वर्ल्ड टी-20 से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। इस अहम सेमीफाइनल में टीम से मिताली राज को बाहर कर दिया गया। जिसके बाद मिताली ने बीसीसीआई सीईओ को मेल लिखकर कोच रमेश पोवार पर खुद के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें