भारतीय कप्तान मिताली राज का महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। आज न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक (109) जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मिताली ने वेदा कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर 50 ओवरों में 7 विकेट पर 265 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य दिया गया है।
मिताली ने अपनी पारी में 11 चौक्के लगाकर 109 रन बनाए। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका छठवां शतक था। वहीं कृष्णमूर्ति ने 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 70 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 108 रन जोड़े।
यहीं नहीं मिताली ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैंच में एक और उपलब्धि हासिल की है। वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की टॉप पर पहुंच गई हैं।
वनडे में 6,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इस मैच से पहले मिताली के 183 वनडे मैचों में 5959 रन थे। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान शार्लेट एडवर्ड्स के 191 मैचों में 5992 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
मिताली ने 183 एकदिवसीय में 51.52 की औसत से 6 हजार 28 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 49 अर्द्घशतकीय पारी शामिल है। खास बात ये है कि मिताली ने अभी तक जितने भी शतक लगाए है वे सब नाबाद हैं। ओवरऑल ये 47 बार नॉटआउट रही।