फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवार और एडुल्जी विवाद को पीछे छोड़ चुकी हैं मिताली

Wed, 23 Jan 2019 12:31 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mithali raj
विज्ञापन

पूर्व कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना एडुल्जी के साथ विवाद को पीछे छोड़ चुकी भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से निकालने में मदद की। 

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम उस समय विवादों के घेरे में आ गई थी जब वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद मिताली ने पोवार पर पक्षपात का और एडुल्जी पर करियर बर्बाद करने की साजिश करने का आरोप लगाया था। 

भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में है। पहला वनडे 24 जनवरी को खेला जाएगा।  मिताली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कहा कि जो बीत गया, सो बीत गया। मैं आगे बढ चुकी हूं। क्रिकेट ने मुझे यह सिखाया है कि आप शतक बनाएं या जीरो पर आउट हों, आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिये। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेशेवर क्रिकेटर होने के नाते सभी को पता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए क्या जरूरी है। हम यहां देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक ईकाई के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें