फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराने के बाद खुश मिताली राज, बोली- विश्व कप 2021 के क्वालीफायर से बचना लक्ष्य

Wed, 06 Feb 2019 08:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-1 की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है और टीम का लक्ष्य अब आईसीसी तालिका में शीर्ष चार में रहकर 2021 विश्व कप के क्वालीफायर में खेलने से बचने पर है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में उसी की सरजमीं पर श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। भारत को इसी महीने इंग्लैंड की मेजबानी करनी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विज्ञप्ति में मिताली ने कहा, ‘पिछली बार हमने क्वालीफायर खेला था लेकिन इस बार हम 2021 टूर्नामेंट में सीधे क्वालीफाई करना चाहते हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला होने वाली हैं और हम अधिकतम अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमारे पास काफी ऐसी खिलाड़ी नहीं थी जिन्हें इन हालात में खेलने का अनुभव था। सिर्फ झूलन (गोस्वामी) और मैंने यहां का पहले दौरा किया था। इसलिए दो मैच जीतने से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।’

मिताली ने कहा, ‘तीसरे मैच में हारने से हम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए लेकिन मुझे खुशी है कि भारत शीर्ष चार में है।’ 

इस महीने अंक तालिका के शीर्ष पर फेरबदल हो सकता है क्योंकि आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है जबकि भारत 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैदान पर खेलेगा।

ये सभी टीमें सीधे कवालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं। मेजबान न्यूजीलैंड के अलावा शीर्ष चार टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी जिसका आयोजन दो साल बाद होगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की कप्तान ऐमी सेटरथवेट ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ हार से सबक सीखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें