फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली को है 2021 महिला वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद, जीत के साथ लेना चाहती हैं विदाई

Mon, 15 Jun 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान और स्टार खिलाड़ी मिताली राज ने संन्यास से पहले अपनी एक बड़ी इच्छा जताई है। पांच वर्ल्ड कप खेल चुकीं मिताली ने पहली बार साल 2000 में युवा खिलाड़ी के तौर पर इस बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2005 और 2017 में फाइनल तक का सफर भी तय किया। हालांकि वो कभी खिताब नहीं जीत पायीं।

विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिताली ने अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर अब वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा जताई है। एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में मिताली ने कहा कि न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाला महिला वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और वे उसे जीत के साथ यादगार बनाना चाहती हैं।

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुकीं मिताली ने कहा, '2021 की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता जाहिर तौर पर मेरा आखिरी विश्व कप होगी और मुझे उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी को उठाएगा।' टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होने के अलावा, विश्व कप की जीत भारत में महिलाओं के क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। हमने देखा कि 2017 विश्व कप का सकारात्मक प्रभाव भी था। विश्व कप की जीत कई और युवा लड़कियों को प्रेरित करेगी। उम्मीद है कि टीम एक कदम आगे बढ़ेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें