फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली ने महिलाओं की आईपीएल का किया समर्थन

Sun, 24 Feb 2019 08:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

मिताली राज ने रविवार को महिलाओं के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने का समर्थन किया जबकि पहले वह इसके पक्ष में नहीं थीं। 

विज्ञापन


मिताली ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'मुझे वनडे विश्व कप से पहले ऐसा ही लगता था। उस समय व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खिलाड़ियों का कद वनडे विश्व कप जितना बड़ा नहीं था जहां लोग समझने लगे कि भारतीय महिला क्रिकेट क्या है और कौन खिलाड़ी टीम में खेलती हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक या दो साल से लोग अब दो-तीन खिलाड़ियों से ज्यादा को जानते हैं। वे टीम की अन्य खिलाड़ियों को पहचानते हैं और अब आईपीएल में आने का सही समय होगा क्योंकि टी20 भी ऐसा प्रारूप है जिसमें आईसीसी महिला क्रिकेट को बढ़ाने के बारे में सोच रही है।'
विज्ञापन


महिलाओं के 50 ओवर विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जिसमें वह इंग्लैंड से करीबी मुकाबले में हार गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें