भारत की मिताली राज और स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे महिला क्रिकेटरों की रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे गेंदबाजों में दूसरे जबकि दीप्ति शर्मा हरफनमौलाओं की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर बैटर्स की रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
टेलर की हमवतन हेली मैथ्यूज चार पायदान चढ़कर 25वें स्थान पर है जबकि गेंदबाजों में वह तीन पायदान ऊपर 20वें स्थान पर पहुंच गई। वह हरफनमौलाओं की सूची में दो पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर है ।