फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Ranking: भारत के खिलाफ 80 रन बनाने वाली वॉल्वार्ट बनीं नंबर एक बल्लेबाज, मिताली और झूलन को भी जबरदस्त फायदा

Tue, 29 Mar 2022 04:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला विश्व कप के लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद आईसीसी ने नई एकदिवसीय रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 80 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की एल. वॉल्वार्ट अब दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : twitter@BCCIwomen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप के लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद आईसीसी ने नई एकदिवसीय रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 80 रन की पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की एल. वॉल्वार्ट अब दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


शीर्ष पर पहुंचीं वॉल्वार्ट 
22 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज वॉल्वार्ट ने लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 400 से अधिक रन बनाए। उन्हें रैंकिंग में इसका जबरदस्त फायदा हुआ और वह दो स्थान के फायदे के साथ शीर्ष पर काबिज हो गईं। उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसा हीली को पीछे छोड़ा, जो अब पांचवें नंबर पर लुढ़क गई हैं। दूसरे नंबर पर बेथ मूनी अपने स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को यहां एक स्थान का फायदा हुआ और वह तीसरे पायदान पर पहुंच गईं। जबकि इंग्लैंड की नताली सिवर को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब चौथे नंबर पर काबिज हो गई हैं। 

विज्ञापन


मिताली राज को बड़ा फायदा
भारतीय कप्तान मिताली राज को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है और वह अब दो स्थान के फायदे के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। जबकि स्मृति मंधाना 10वें नंबर पर बरकरार हैं। 
विज्ञापन


गेंदबाजों की रैंकिग में झूलन का कमाल
भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज झुलन गोस्वामी को दो स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है और वह एक बार फिर से शीर्स पांच में पहुंच गई हैं। झूलन 663 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हो गई हैं। वह शीर्ष 10 में इकलौती भारतीय गेंदबाज हैं। यहां इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टन नंबर एक गेंदबाज बनी हुई हैं। 

ऑलराउंडर्स में दो भारतीय
शीर्ष 10 ऑलराउंडर्स की सूची में दीप्ति शर्मा सातवें और झूलन गोस्वामी 10वें नंबर पर हैं। जबकि इस सूची में एलिस पेरी शीर्ष पर बनी हुई हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें