फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mitchell Starc: टी20 से संन्यास की बात टीम के साथियों को बताना भूल गए थे स्टार्क, अब कप्तान से मांगी माफी

Fri, 05 Sep 2025 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार्क ने बताया है कि उन्होंने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड से इस बारे में बात की थी, लेकिन वह टी20 कप्तान मिचेल मार्श को संन्यास के बारे में बताना भूल गए थे, जिन्हें यह खबर ऑनलाइन के जरिये पता चली।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कहना है कि वह संन्यास की खबर अपने टीम के साथियों को बताना भूल गए थे। स्टार्क ने टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप छोड़ने का फैसला  मुख्य रूप से अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने और आगामी 2027 वनडे विश्व कप के लिए खुद को ताजा और फिट बनाए रखने के लक्ष्य से लिया था। 
विज्ञापन

मार्श को सोशल मीडिया के जरिये संन्यास के बारे में पता चला
स्टार्क ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड से इस बारे में बात की थी, लेकिन वह टी20 कप्तान मिचेल मार्श को संन्यास के बारे में बताना भूल गए थे, जिन्हें यह खबर ऑनलाइन के जरिये पता चली। स्टार्क ने कहा, मुझे मार्श को बताना चाहिए था। उसने मुझे मैसेज करके बताया कि उसे इंस्टाग्राम के जरिए पता चला। मुझे इस बात का बुरा लगा कि मैंने कप्तान को नहीं बताया। माफ करना मार्श। मैंने उन्हें बता दिया था, मैंने उनसे पूछा नहीं था। मैंने एंड्रयू मैकडोनाल्ड से बात की थी और फिर उन दोनों को बताया कि मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय से अलविदा ले रहा हूं।
विज्ञापन

स्टार्क का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
स्टार्क (35 वर्ष) ने अपने T20I करियर में कुल 65 मैच खेले और 79 विकेट हासिल किए। यह आंकड़ा उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल तेज गेंदबाज बनाता है। स्पिनर एडम जैम्पा ही उनसे आगे हैं। स्टार्क 2021 में दुबई में खेले गए टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। लंबे समय से वे टेस्ट क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बताते आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें