फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल होकर अस्पताल में भर्ती हुए कोहली की टीम के तेज गेंदबाज

Thu, 15 Sep 2016 10:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल में विराट कोहली की आरसीबी टीम के साथी खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं। चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन


सिडनी में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि उनके पैर में गंभीर चोट लगी है। हाल ही में स्टार्क ने सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा स्टार्क वर्ल्ड कप 2015 के मैन ऑफ द सीरीज भी रहे थे। वह आईपीएल में कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) से खेलते हैं।

26 वर्षीय स्टार्क अभ्यास के दौरान गेंद की तरफ तेजी से दौड़कर कूदे और अपने बाएं घुटने पर चोट खा बैठे। इसके बाद उनका तुरंत मेडिकल उपचार किया गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते क्षेत्ररक्षण के दौरान प्रज्ञान ओझा भी हुए थे चोटिल

स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters
मिचेल स्टॉर्क का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनकी चोट गंभीर है। स्टार्क और जोश हेजलवुड को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले आराम दिया गया था। स्टार्क ने श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी 20 में शानदार प्रदर्शन किया था।

इससे पहले पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेटर और फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ग्रेटर नोएडा में दलीप ट्रॉफी में एक मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे। दिन-रात के इस मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान ओझा जैसे ही गेंद लेने के झुके, गेंद अचानक ऊपर उछल गई और उनके सिर पर जा टकराई। इसके बाद वह मैदान पर ही लगभग बेहोश हो गए। बाद में उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया, फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई ने कुछ घंटों में उनकी फोटो जारी करते हुए बताया कि उनकी चोट गंभीर नहीं है।  

ग्रीम हिक बने ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी कोच
इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम हिक को ऑस्ट्रेलिया का विशेषज्ञ बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। हिक मुख्स कोच डेरेन लीमन के साथ काम करेंगे। हिक ने इंग्लैंड के लिए 65 टेस्ट और 120 वनडे मैच खेले हैं।

2008 में क्रिकेट से विदाई लेने वाले ग्रीम हिक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 136 शतक समेत 41,112 रन बनाए हैं। हिक की नियुक्ति 2020 तक की है। ऑस्ट्रेलिया इस महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 सितंबर से 5 मैचों को वनडे सीरीज खेलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें