फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी से स्टॉर्क ने लिया नाम वापस

Thu, 24 Jan 2013 07:08 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के उभरते तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया से अपना नाम वापस ले लिया है। इसी नीलामी में उनके देश के कप्तान माइकल क्लार्क, ओपनर डेविड वार्नर और माइक हसी जैसे दिग्गज भी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रे ने आईपीएल की जगह राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता देना ही उचित समझा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने कई लोगों से बात करके यह फैसला किया है। अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना बेहद महत्वपूर्ण होता है और मेरी पहली प्राथमिकता अभी यही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना मेरा हमेशा से सपना रहा है। मेरे पास एशेज के लिए अभी 12 महीने हैं और मैं चाहूंगा कि इसमें छह सप्ताह आईपीएल को देने के बजाय मैं एशेज की तैयारी को पुख्ता करूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें