हाल ही में मिचेल मार्श आईपीएल को बीच में छोड़कर अपने देश लौट गए थे। वह शादी करने के लिए ही अपने देश लौटे थे। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद अब वह वापस भारत आ जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Mitchell Marsh tied knot with Greta Mack, shared photo and wrote- Best day of my life | IPL 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर मिचेल मार्श शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोमवार को मंगेतर ग्रेटा मैक से शादी की। दोनों ने दो साल पहले सगाई की थी। हाल ही में मिचेल मार्श आईपीएल को बीच में छोड़कर अपने देश लौट गए थे। वह शादी करने के लिए ही अपने देश लौटे थे। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद अब वह वापस भारत आ जाएंगे। मिचेल मार्श आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
2 of 4
मिचेल मार्श और ग्रेटा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स के कोच जेम्स होप्स ने सात अप्रैल को जानकारी दी थी मार्श राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीन मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। इनमें से राजस्थान के खिलाफ दिल्ली की टीम मैच खेल चुकी है, जिसमें डीसी को हार का सामना करना पड़ा था।
ग्रेटा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही उन्होंने मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम का कोर्स भी किया है। ग्रेटा एक बिजनेस वुमन हैं और परिवार का ही बिजनेस देख रही हैं। वह 'द फार्म मार्गरेट रिवर' कंपनी की को-डायरेक्टर हैं। काफी समय साथ रहने के बाद मिचेल मार्श और ग्रेटा ने 11 सितंबर, 2021 को सगाई की थी। अब दोनों ने शादी कर ली है।
विज्ञापन
3 of 4
ग्रेटा और मिचेल मार्श
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्श ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 टेस्ट, 72 वनडे और 46 टेस्ट खेले हैं। 32 टेस्ट में उनके नाम 1260 रन, 72 वनडे में 2008 रन और 46 टी20 में 1086 रन हैं। टेस्ट में मार्श ने दो शतक और तीन अर्धशतक, वनडे में एक शतक और 15 अर्धशतक और टी20 में मार्श ने छह अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में मार्श 42 विकेट, वनडे में 54 विकेट और टी20 में 15 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा मार्श 31 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 480 रन बनाए हैं और 25 विकेट झटके हैं।
इस सीजन मार्श की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हाल कुछ अच्छा नहीं रहा है। टीम अब तक तीन मैच खेली है और तीनों में हारी है। पहले मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया था। उस मैच में मार्श खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात ने दिल्ली को छह विकेट से हराया था। इस मुकाबले में मार्श ने चार रन बनाए थे। राजस्थान के खिलाफ तीसरा मुकाबला मार्श नहीं खेले थे। इस मैच में राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया था। अब दिल्ली का मुकाबला 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से है।