फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, ये बल्लेबाज संभालेगा ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान

Tue, 26 May 2026 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। टीम के कप्तान मिचेल मार्श वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। मार्श को चोट लगी थी जिस कारण वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
मिचेल मार्श - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। ऐसे में जोश इंग्लिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंग्लिस पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। मार्श, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स के आईपीएल सीजन का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे वे अगली सूचना तक आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे। बांग्लादेश के सीमित ओवर सीरीज के दौरे के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल में लखनऊ के लिए खेले मार्श 
मिचेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रहे। चोट के कारण वह शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल सके थे। 19 मई को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, लेकिन टखने में चोट के कारण पाकिस्तान नहीं जा सके। मिचेल मार्श का सीरीज से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीजन मार्श ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

कमिंस-हेड भी टीम में शामिल नहीं 
मार्श ने 13 मुकाबलों में 43.30 की औसत के साथ 563 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने के बाद मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 111 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। आरआर के विरुद्ध अगले मुकाबले में मार्श ने 96 रन बनाए थे। इस ताजा झटके का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के लिए अपने चौथे कप्तान पर निर्भर रहेगा, क्योंकि कमिंस और उपकप्तान ट्रेविस हेड दोनों ही आईपीएल प्लेऑफ की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दल में पाकिस्तान और बांग्लादेश, दोनों सीमित ओवर दौरों के लिए तेज गेंदबाजों की तिकड़ी (जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस) भी शामिल नहीं होगी। उम्मीद है कि हेड आईपीएल खत्म होने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज इस्लामाबाद और लाहौर में 30 मई से चार जून के बीच खेली जाएगी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया एक और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी।
विज्ञापन

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जांपा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें