भारत दौरे के लिए चुनी गई पाकिस्तानी वन-डे टीम में शाहिद आफरीदी को शामिल नहीं करने से कप्तान मिस्बाह उल हक निराश हैं। चयनकर्ताओं पर ओपनर इमरान नजीर सहित कुछ और अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में चुनने को लेकर दबाव था लेकिन उन्होंने मौजूदा घरेलू मैचों में प्रदर्शन को देखते हुए ही खिलाड़ियों को चुनने का फैसला किया।
एक सूत्र ने कहा, ‘मिस्बाह चाहते थे कि उमर अकमल की जगह वन-डे टीम में आफरीदी को शामिल जाए लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया। मिस्बाह का कहना था कि आउट आफ फार्म होने के बावजूद आफरीदी अभी भी मैच विजेता खिलाड़ी हैं। साथ ही भारत के खिलाफ पूर्व में किए गए उनके प्रदर्शन से मेजबान खिलाड़ी पर दबाव होता।’