फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्बाह को छोड़ना पड़ सकता है मुख्य चयनकर्ता का पद, नए नामों पर विचार कर रहा पीसीबी

Sun, 23 Aug 2020 11:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिस्बाह उल हक - फोटो : social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक को इंग्लैंड से टीम के लौटने पर मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ने को कहा जा सकता है। पाक क्रिकेट अधिकारी इस काम के लिए नए व्यक्ति की नियुक्ति पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार मुख्य चयनकर्ता के रूप में मिस्बाह की जगह लेने के लिए एक हाई प्रोफाइल पूर्व तेज गेंदबाज के नाम पर विचार चल रहा है। सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘पीसीबी को अब लगता है कि यही सर्वश्रेष्ठ होगा कि मिस्बाह पर बोझ को कम किया जाए और उन्हें मुख्य कोच के काम पर ध्यान लगाने दिया जाए, क्योंकि अगले तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं होनी हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पीसीबी के सीईओ वसीम खान भी हाल में इंग्लैंड में थे और उन्होंने देखा कि मिस्बाह दोनों जिम्मेदारियों को कैसे निभा रहे हैं। वसीम ने भी इंग्लैंड में मिसबाह से बात की और अब बोर्ड के पास नया चयनकर्ता नियुक्त करने का विकल्प है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें