फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजोड़! 39 की उम्र में मिस्बाह ने किया ऐसा कमाल

Thu, 17 Oct 2013 05:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे मिस्बाह-उल-हक की उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अबुधाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतक लगाया। लेकिन यह शतक आम शतक की तुलना में थोड़ा अलग है।

मिस्बाह ने यह टेस्ट शतक 39 साल 141 दिन की उम्र में लगाया है। इस शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गए।

पाक ने विश्व की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन ही सात विकेट से करारी शिकस्त देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


दुनिया के दूसरे सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर
वह 40 की उम्र में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे और पाकिस्तान के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बन गए।
 
सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच के नाम दर्ज है। उन्होंने 1994 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 साल 314 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

साथ ही वह पाकिस्तान के भी सबसे बुजुर्ग शतकवीर क्रिकेटर भी बन गए। उनसे पहले जहीर अब्बास (37 साल, 86 दिन) और इमरान खान (37 साल, 58 दिन) के नाम रिकॉर्ड है।

पाक के पहले शतकवीर कप्तान
अर्धशतक लगाने में माहिर मिस्बाह-उल-हक का इस साल यह पहला शतक है। इससे पूर्व इस साल वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 अर्धशतक जमा चुके हैं। इससे पहले उनके बल्ले से मई 2011 में आखिरी बार शतक निकला था।

उनके नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले कप्तान हैं।

पाकिस्तान जीता
पाकिस्तान ने विश्व की नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन ही सात विकेट से करारी शिकस्त देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाए 249 रन के मुकाबले अपनी पहली पारी में 442 रन बनाकर 193 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके और पूरी टीम 232 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 40 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 45 रन बनाकर हासिल कर लिया। पहली पारी में 100 रन बनाने वाले कप्तान मिस्बाह उल हक ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें