फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त कर देंगे: मिस्बाह

Sat, 15 Dec 2012 03:05 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने भारत दौरे पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दावा किया है। मिस्बाह ने कहा कि पाक टीम का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भारतीय बल्लेबाजी को ध्वस्त करने में सक्षम है।
विज्ञापन


पाक कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिए भारत दौरा खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है, क्योंकि इस सीरीज पर हर किसी की नजर लगी होगी। हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो भारत की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है।

मिस्बाह ने कहा कि दोनों टीमों पर इस सीरीज में भारी दबाव रहेगा लेकिन पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते हममें इस दबाव को झेलने की क्षमता होनी चाहिए। मैं अपने खिलाड़ियों से यही कहूंगा कि वे इस दौरे में सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलें। पाकिस्तान को भारत में तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


टी20 टीम की कप्तानी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को सौंपी गई है। पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीमों में उमर गुल, जुनैद खान, वहाब रियाज, मोहम्मद इरफान, अनवर अली, असद अली और सोहेल तनवीर के रूप में कई तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इनमें से चार तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

दिग्गज आलराउंडर शाहिद आफरीदी को वनडे टीम में नहीं चुने जाने के सवाल पर मिस्बाह ने कहा कि आफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट की बहुत सेवा की है लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि उन जैसे सीनियर खिलाड़ी को बाहर करना केवल कप्तान का निर्णय नहीं है बल्कि यह एक सामूहिक फैसला है।

उधर टी20 टीम के कप्तान हफीज ने भी भारत मिस्बाह के सुर में सुर मिलाते हुए कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि हम भारत को हराकर दोनों सीरीज अपने नाम करेंगे।' दिग्गज आलराउंडर अब्दुल रज्जाक को दोनों टीमों में नहीं चुने जाने के सवाल पर हफीज ने कहा कि रज्जाक की क्षमताओं के बारे में किसी को संदेह नहीं है लेकिन चयनकर्ताओं ने भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें