फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल से फिर बाहर निकला 'मंकीगेट' जिन, माइक प्रोक्टर ने तेंदुलकर पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 22 Jan 2018 08:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिडनी टेस्ट, 2008 - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2008 में सिडनी टेस्ट के दौरान हुए 'मंकीगेट' प्रकरण का जिन के बार फिर बोतल से बाहर आ चुका है। दरअसल उस मैच के तात्कालिक मैच रेफरी माइक प्रोक्टर ने अपनी आत्मकथा 'कॉट इन द मिडिल' में इस कांड का लेकर जिक्र किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी इस आत्मकथा में सचिन तेंदुलकर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि यह मामला उस समय तब हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमेंड्स और हरभजन सिंह के बीच कहा सुनी हो गई थी। हरभजन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साइमेंड्स को 'मंकी' कहा था। इसके बाद उन पर तीन टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था। 

हालांकि हरभजन ने अपनी ऊपर लगे इन आरोपों से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने मंकी नहीं मां कहा था। इतने साल बाद अब एक अखबार से बात करते हुए प्रोक्टर ने सचिन की भूमिका पर कहा, 'यह बहुत निराशाजनक था, अगर सचिन ने हरभजन को मां की गाली देते सुना था और सुनवाई के दौरान यह बताया होता तो पूरा विवाद वहीं खत्म हो जाता।' 
विज्ञापन


प्रोक्टर ने कहा, 'यदि सचिन यह कहते कि उन्होंने हरभजन को यही कहते सुना है तो यह दो व्यक्तियों के बीच का मामला होता। इससे संदेह की स्थिति खत्म हो जाती और संभव है हरभजन को नस्लभेदी टिप्पणी का दोषी न माना जाता।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें