फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल जंग में आमने-सामने सिडनी और लायंस

Sat, 27 Oct 2012 11:39 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है जहां खिताब के लिए रविवार को फाइनल में सिडनी सिक्सर्स और हाइवेल्ड्स लायंस के बीच मुकाबला होगा। अब तक अपराजेय रही सिडनी ने टाइटंस को कांटे की टक्कर वाले सेमीफाइनल में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर बताया है कि उसके खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में हार मानने वालों में से नहीं हैं।
विज्ञापन


लायंस ने भी कम स्कोर वाले पहले सेमीफाइनल में दिल्ली की मजबूत टीम को आसानी से पटखनी देकर अपना दमखम दिखाया है। ग्रुप ‘बी’ की इन दोनों टीमों के बीच ग्रुप मुकाबले में सिडनी ने लायंस को पांच विकेट से हराकर बाजी मारी थी। ऐसे में लायंस की निगाहें सिडनी को इस मुकाबले में हराकर पिछली हार का बदला चुकता करने पर भी होगी।

आस्ट्रेलियाई टीम सिडनी के अभी तक के प्रदर्शन में उसके गेंदबाजों का काफी योगदान रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम लायंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। मेजबान टीम के बल्लेबाज गुलाम बोदी और नील मैकेंजी की असली परीक्षा तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क जैसे खौफनाक गेंदबाजों के खिलाफ होगी।
विज्ञापन


ग्रुप मैच में स्टार्क ने लायंस के बीच तीन विकेट चटकाए थे और ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे थे। बोदी और मैकेंजी की जोड़ी लगातार धूमधड़ाका करती आई है। यह जोड़ी खिताबी मुकाबले में भी अपना रंग जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, स्टार्क के साथ मोजेज हैनरिक्स और पैट कमिंस किसी भी बल्लेबाजी क्रम में सेंध लगाने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन

प्रसारण, स्टार क्रिकेट पर रात 9 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें