फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान नहीं आना चाहते विदेशी कोच, मिकी आर्थर ने ठुकराया पीसीबी का ऑफर, अकरम बोले- सभी डरे हुए हैं

Wed, 18 Jan 2023 12:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मिकी आर्थर ने पाकिस्तान के कोच पद का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में काफी चर्चा हो रही है। इस बीच वसीम अकरम ने कहा है कि सभी लोग डरे हुए हैं। इसी वजह से पाकिस्तान नहीं आना चाहते। 
 
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रमीज राजा की जगह नजम सेठी के पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद यहां लगातार बदलाव हो रहे हैं। नजम सेठी ने पहले पुरानी चयन समिति को हटाया और उनकी जगह शाहिद अफरीदी के नेतृत्व वाली चयन समिति को टीम चुनने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद वह टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कोच मिकी ऑर्थर से बात भी की थी, लेकिन ऑर्थर ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के माहौल पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिकी आर्थर ने यह कहकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच का पद ठुकरा दिया कि बोर्ड के साथ उनके पिछले अनुभव कुछ खास नहीं रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि यहां का माहौल खराब होने के कारण विदेशी कोच पाकिस्तान आने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा "अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं आपको बताता कि विदेशी कोच नहीं आएंगे, सभी को डर है कि बोर्ड बदलने पर अनुबंध भी समाप्त हो जाएगा। यदि आपको विदेशी कोच नहीं मिल रहा है, तो पाकिस्तान के कोच की सेवाएं लें।" 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्थर पाकिस्तान आने को लेकर आश्वस्त नहीं थे। "सच्चाई यह है कि जब पीसीबी अध्यक्ष, नजम सेठी ने उनके साथ बातचीत शुरू की और उन्हें मुख्य कोच के रूप में फिर से शामिल होने के लिए कहा, तो आर्थर ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से काम करना पसंद करेंगे, लेकिन अतीत में बोर्ड के साथ उनके सुखद अनुभव नहीं थे। आर्थर ने सेठी को बताया कि 2019 में विश्व कप के दौरान एहसान मणि के नेतृत्व वाले पीसीबी प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका अनुबंध बढ़ाया जाएगा। लेकिन विश्व कप में पाकिस्तान लगातार चार मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया था। इसके बाद आर्थर का अनुबंध खत्म हो गया।"

"दूसरी बात यह भी थी कि आर्थर को यह भी आशंका थी कि अगर उन्होंने डर्बीशायर के साथ अपने दीर्घकालिक अनुबंध को आपसी समझौते से समाप्त कर दिया और पाकिस्तान आने का फैसला किया, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि पाकिस्तान क्रिकेट में माहौल को देखते हुए उनके अनुबंध को सम्मानित किया जाएगा।"

सूत्र ने कहा कि आर्थर ने सेठी से कहा था कि वह पाकिस्तान बोर्ड के सलाहकार के रूप में काम करने के इच्छुक हैं और अक्सर देश का दौरा भी करते रहेंगे। यह व्यवस्था पीसीबी के अनुकूल नहीं थी इसलिए बातचीत विफल रही और मिकी पाकिस्तान क्रिकेट के साथ शामिल नहीं होंगे।" आर्थर को 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। इस समय नजम सेठी बोर्ड में थे और 2019 तक इस पद पर काम किया। इसके बाद एहसान मणि की अध्यक्षता वाले प्रबंधन ने अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें