फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी तैयारी के बाद पाकिस्तान ने चुन लिया एक और विदेशी कोच

Fri, 06 May 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के लिए कोच चुन लिया है और एक बार फिर पीसीबी ने विदेशी कोच की सेवाएं लेने का मन बनाया है। इस समय क्रिकेट के मैदान पर लगातार खराब प्रदर्शन के कारण फिसड्डी टीमों में शुमार होती जा रही पाक टीम के अगले मुख्य कोच होंगे मिकी आर्थर।
विज्ञापन


आर्थर अप्रैल में वकार युनूस के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने के बाद अब इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। वकार ने पिछले दिनों भारत में खेली गई टी-20 वर्ल्ड कप में पाक टीम के शुरुआती चरण से बाहर हो जाने के बाद समय से पहले कोच का पद छोड़ दिया था।

आर्थर तीसरी बार किसी अंतरराष्ट्रीय टीम के कोच बनाए गए हैं। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 2005 से 2010 तक कोच रहे, फिर 2011 से 2013 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच के रूप में कंगारू टीम से जुड़े रहे।
विज्ञापन


पीसीबी ने आर्थर के नाम का ऐलान करते हुए उम्मीद जताई कि वह इस महीने के अंत में अपना पद ग्रहण कर लेंगे।

आर्थर के पास अंतरराष्ट्रीय मैचों का कोई अनुभव नहीं है लेकिन उन्होंने डेढ़ दशक तक चले लंबे करियर में दक्षिण अफ्रीका में घरेलू स्तर पर 110 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने बतौर कोच काफी सफलताएं हासिल की है। उनकी कोचिंग में 2008 में 40 साल बाद अफ्रीकी टीम इंग्लैंड में पहली बार कोई सीरीज जीती थी। फिर 2008-09 में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीजी जीती थी। साथ ही टीम टेस्ट में नंबर वन बनी।

हालांकि सफलताओं के इस दौर में उनका टीम के तत्कालीन कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ विवाद हुआ और कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन

कंगारू टीम के साथ काफी रहे हैं उनके विवाद

मिकी आर्थर जो इस महीने बन सकते हैं पाक टीम के कोच
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिकी आर्थर की कोचिंग में 19 में से 10 टेस्ट मैच जीते। लेकिन कंगारू टीम के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे थे 2012-13 में भारत के दौरे के लिए होमवर्कगेट विवाद के बाद उनकी काफी बदनामी हुई। इसके बाद 2013 में इंग्लैंड में एशेज सीरीज शुरू होने से सिर्फ 3 हफ्ते पहले रोल में कटौती करने के बाद हटा दिया गया।

इसके बाद वह कई फ्रेंचाइजी टीमों के कोच के रूप में काम करते रहे। वह इस दौरान जमैका तालावास, ढाका डायनामाइट्स और इस साल फरवरी में पहली बार खेली गई पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए कोचिंग कर चुके हैं।

वकार के इस्तीफे के बाद पीसीबी ने 3 सदस्यीय पैनल गठित की जिसमें वसीम अकरम, रमीज रजा और फैजल मिर्जा रखे गए थे। पीसीबी के अनुसार समिति ने 4 लोगों के नाम आगे बढ़ाए थे। हालांकि बोर्ड ने अन्य लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है। इंग्लैंड के पूर्व कोच पीटर मूर्स ने पहले ही इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें