प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को क्रिकेट बॉल से बीमारी फैलने का खतरा बताया था। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जॉनसन पर निशाना साधा है वॉन ने ट्वीट किया, 'हर खिलाड़ी की जेब में हैंड सेनेटाइजर है... जब भी आप गेंद को छुएं तो इसका इस्तेमाल करें... आसान सी बात है... रिएक्रिएशनल क्रिकेट की शुरुआत चार जुलाई से होनी चाहिए... इस तरह की बकवास नहीं होनी चाहिए।' हालांकि इस फैसले का इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से होने वाली सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है।