फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते छह साल के सबसे धीमे शतकवीर रहे सिबले, कोई ज्ञान दे रहा तो कोई बचा रहा

Sat, 18 Jul 2020 08:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोमनिक सिबले - फोटो : social media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धीमी गति से शतकीय पारी खेलने पर आलोचना का सामना कर रहे डोमनिक सिबले का बचाव करते हुए पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इंग्लैंड को ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत है।

विज्ञापन


इस 24 साल के बल्लेबाज ने 312 गेंद में शतक पूरा किया जो नवंबर 2014 के बाद टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे धीमा शतक है। बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 312 गेंद में ही शतक लगाया था। सिबले ने 372 गेंद की पारी में 120 रन बनाये।

वॉन ने 'विजडन' से कहा, 'इंग्लैंड की टीम का अनुसरण करना मजेदार है क्योंकि जब वे तेजी से रन बनाते हैं तब हम उनकी आलोचना करते है और अब सोशल मीडिया पर सिबले की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हो रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वह इंग्लैंड की इस टीम के लिए बिल्कुल सही बल्लेबाज हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसकी लंबे समय से इंग्लैंड को जरूरत थी। ऐसा बल्लेबाज जो क्रीज पर रूकना चाहता हो, अपने विकेट की कीमत समझे और लंबे समय तब बल्लेबाजी करे।'

इंग्लैंड के लिए 82 टेस्ट और 86 एकदिवसीय खेलने वाले वान ने कहा कि सिबले को अपने खेल में बदलाव नहीं करना चाहिए और इस युवा बल्लेबाज को तेजी से खेलने वाले बल्लेबाजों के लिए नींव रखने का श्रेय दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, 'सिबले टीम में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और ओली पोप जैसे खुलकर खेलने वाले बल्लेबाज को मजबूत नींव प्रदान करते है। उन्हें अपने खेल के मुताबिक बल्लेबाजी करने के लिए काफी श्रेय दिया जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उन्हें बदलाव की जरूरत है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें