फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने रोहित शर्मा से जताई उम्मीद, कहा- ऑस्ट्रेलिया में हो सकते हैं सफल

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर माइकल हस्सी का मानना है कि रोहित शर्मा अपनी क्षमता और कौशल के दम पर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल के आखिर में होने वाले दौरे में आस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में भी रोहित सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन


हस्सी ने कहा, ‘आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की परीक्षा होती है लेकिन मेरा मानना है कि उसने (रोहित) एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष क्रम में काफी मैच खेले हैं और उसे अब टेस्ट मैचों में भी सफलता मिली है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।'

उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप में कहा, ‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि उसके पास वह क्षमता और कौशल है जिससे वह वहां की परिस्थितियों में सफल हो सकता है।' 
विज्ञापन


हस्सी का इसके साथ ही मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी से भारत के लिए आगामी श्रृंखला काफी मुश्किल होगी। भारत ने 2018 में आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती थी तब स्मिथ और वार्नर प्रतिबंधित होने के कारण उसमें नहीं खेल पाए थे।

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर स्मिथ और वार्नर की वापसी से टीम मजबूत हुई है लेकिन दो साल पहले जो खिलाड़ी खेले थे तब वे पूरी तरह से तैयार नहीं थे। अब वे अनुभवी हो गए हैं और इसलिए भारत को इन गर्मियों में आस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती मिलेगी।'

गौरतलब है कि भारत को चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसका पहला मैच ब्रिस्बेन में तीन दिसंबर से खेला जाएगा।

इस श्रृंखला के दौरान रोहित पर निगाहें टिकी रहेंगी जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया था। वह पिंडली के चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें