फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: माइकल होल्डिंग ने की इंग्लैंड टीम के 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' की आलोचना, कही बड़ी बात

Sat, 12 Jun 2021 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

होल्डिंग क्रिकेट और व्यापक समुदाय में समानता का समर्थन करते हैं और उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बीएलएम आंदोलन का समर्थन करने के बजाय फिर से 'ऑल लाइव्स मैटर' जैसा दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज माइकल होल्डिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' की आलोचना करते हुए कहा कि यह 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का समर्थन नहीं कर रहा था, बल्कि 'ऑल लाइव्स मैटर' से जुड़ी सोच को दर्शा रहा है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के दौरान बीएलएम (अश्वेत लोगों का जीवन मायने रखता है) आंदोलन के समय घुटने नहीं टेकने का फैसला करते हुए किसी भी नस्लवाद, धार्मिक असहिष्णुता, लिंगवाद और अन्य भेदभाव के खिलाफ संदेश वाली टी-शर्ट पहनी थी। होल्डिंग क्रिकेट और व्यापक समुदाय में समानता का समर्थन करते हैं और उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बीएलएम आंदोलन का समर्थन करने के बजाय फिर से 'ऑल लाइव्स मैटर' जैसा दिखावा कर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान भी भेदभाव के खिलाफ 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' का संदेश देता हुए टी-शर्ट पहना था। होल्डिंग ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'इंग्लैंड क्रिकेट टीम 'मोमेंट ऑफ यूनिटी' के साथ अभी क्या कर रही है, यह 'ब्लैक लाइव्स मैटर' का समर्थन नहीं कर रहा है।'
विज्ञापन


इस 67 साल के पूर्व दिग्गज ने कहा, 'जब मैं कहता हूं 'ब्लैक लाइव्स मैटर' तो आप कहते हैं 'ऑल लाइव्स मैटर'।' होल्डिंग ने आलोचनओं के बाद भी इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के द्वारा घुटनों के बल बैठ कर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' के समर्थन की तारीफ की। पिछले साल अमेरिका में श्वेत पुलिस अधिकारी के दमन से अश्वेत जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद दुनिया भर में नस्लवाद के मुद्दे पर बहस शुरू हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें