फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लार्क का दावा इन दोनों टीम के बीच होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

Sat, 13 May 2017 08:42 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
माइकल क्लार्क
विज्ञापन
ऑस्टेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी की है। माइकल की संभावना के अनुसार अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत खेला जाएगा। क्लार्क का मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों सभी टीम के खेल को प्रभावित करेंगी। 
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड के हालात भी काफी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि अगर गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिलेगी तो ऑस्टेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना कर पाना मुश्किल होगा। हमारी टीम को इसका फायदा मिलेगा। दूसरी टीमों को मिचेल स्टार्क, जेम्स पैटिनसन, जोश हेजलवुड का सामना करना काफी मुश्किल होने वाला है। 

साथ ही क्लार्क ने कहा कि अगर इंग्लैंड का मौसम गर्म होता है, तो इसका फायदा भारतीय स्पिनरों को मिलेगा। भारत के पास रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के रूप में दो बेहतरीन स्पिनर हैं। वहीं जडेजा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी गेंदबाजी विश्व के किसी अन्य स्पिनर गेंदबाज के समान ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें