फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Bevan: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए महान माइकल बेवन, 'द फिनिशर' के नाम से रहे मशहूर

Mon, 03 Feb 2025 10:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

54 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 1994 में की और वह 2004 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे। इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई।
विज्ञापन
माइकल बेवन - फोटो : @CricketAus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माइकल बेवन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। बेवन ऑस्ट्रेलिया की 1999 और 2003 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थे। वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 232 मैचों में 53.58 के शानदार औसत से 6912 रन बनाए।
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी बधाई
54 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 1994 में की और वह 2004 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे। इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर पोस्ट किया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल बेवन को बधाई।
विज्ञापन

हेड को मिला एलेन बॉर्डर अवॉर्ड, सदरलैंड को बेलिंडा क्लार्क सम्मान
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने सोमवार को स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेटर के लिए प्रतिष्ठित एलेन बॉर्डर पदक के लिए चुना जबकि युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर के लिए बेलिंडा क्लार्क पदक से सम्मानित किया गया। पिछले साल तीनों प्रारूपों में 1427 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले हेड ने 208 वोट के साथ यह शीर्ष सम्मान हासिल किया। उन्होंने जोश हेजलवुड (158 वोट) और पैट कमिंस (147 वोट) को पछाड़ा। सदरलैंड के लिए यह पहला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार था जो उन्हें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने पहले टेस्ट शतक के कुछ ही दिनों बाद मिला। वह एमसीजी पर शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें