फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs SRH: आईपीएल 2024 में अब तक लग चुके 12 शतक, सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर लगाई सेंचुरी, रोहित की बराबरी की

Tue, 07 May 2024 12:35 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। 
विज्ञापन


मुंबई की इस जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। 

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
शतकों के मामले में रोहित के बराबर पहुंचे सूर्या
सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और छह छक्के निकले। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच में सूर्या का स्ट्राइक रेट 200 का रहा। इसी के साथ 360 डिग्री बल्लेबाज मुंबई के लिए दो शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया। अब सूर्या ने रोहित की बराबरी कर ली है।

मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
शतक खिलाड़ी
2 रोहित शर्मा
2 सूर्यकुमार यादव
1 सचिन तेंदुलकर
1 सनथ जयसूर्या
1 लेंडल साइमंस
1 कैमरन ग्रीन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर का छठा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें बल्लेबाडज हैं। इस मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनके नाम नौ शतक दर्ज हैं। वहीं, रोहित शर्मा आठ शतकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिटमैन सिर्फ चार रन बना सके। उन्हें पैट कमिंस ने एक बार फिर अपना शिकार बनाया।

टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय
शतक खिलाड़ी
9 विराट कोहली
8 रोहित शर्मा
6 ऋतुराज गायकवाड़
6 केएल राहुल
6 सूर्यकुमार यादव

तिलक-सूर्या - फोटो : IPL
सूर्या-तिलक ने दिलाई जीत
मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार-तिलक - फोटो : IPL
चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
सूर्या और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए यह चौथे या उससे कम विकेट के लिए होने वाली सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए यह आईपीएल इतिहास की चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

मुंबई इंडियंस के लिए चौथे या उससे कम विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
143* - तिलक वर्मा और सूर्यकुमार बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2024*
131* - कोरी एंडरसन और रोहित शर्मा बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2015
122* - कायरन पोलार्ड और ए रायडू बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2012
119 - ईशान किशन और कायरन पोलार्ड बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दुबई, 2020

आईपीएल में रन-चेज में चौथे विकेट या उससे नीचे के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
144 - गुरकीरत सिंह और शिमरोन हेटमायर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु, 2019
143* - तिलक वर्मा और सूर्यकुमार (मुंबई इंडियंस) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2024*
131 - एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2012
130* - डेविज मिलर और राजगोपाल सतीश(पंजाब किंग्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मोहाली, 2013
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें