फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs PBKS: बुमराह को मिला कोच जयवर्धने का समर्थन, बोले- हमारा गेंदबाजी आक्रामण अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा

Fri, 17 Apr 2026 01:20 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने इस बात से चिंतित नहीं हैं कि जसप्रीत बुमराह को मौजूदा सीजन में विकेट नहीं मिला है। उन्होंने स्वीकार किया है कि टीम की गेंदबाजी एक इकाई के रूप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2026 में विकेट न लेने के बावजूद जसप्रीत बुमराह का समर्थन किया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने स्वीकार किया है कि गेंदबाजी इकाई सामूहिक रूप से संघर्ष कर रही है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

बुमराह के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता 
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का सबसे मजबूत और प्रमुख हथियार हैं। शुरुआती ओवर हों या डेथ ओवर, बुमराह के खिलाफ रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है। बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं लेते और अपनी विकेट बचाने की कोशिश करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनके साथ ऐसा ही होता है, लेकिन आईपीएल 2026 बुमराह के लिए बिल्कुल अलग, असाधारण और निराशाजनक साबित हुआ है। यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह की गेंदों पर आराम से रन बन रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा दिया था। सीजन के पांच मैचों में 19 ओवर फेंक कर 164 रन लुटाने वाले बुमराह को एक भी विकेट हासिल नहीं हो सका है। यह परेशान करने वाला है और मुंबई की लगातार हार का एक कारण भी है। 

जयवर्धने ने कहा, बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बस पावरप्ले में हम विरोधी टीमों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। विपक्षी टीम जानती है कि बुमराह के खिलाफ ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। हमने कुछ अलग-अलग तरीके आजमाए हैं। विरोधी टीम में ऐसे तरीके आजमा रही हैं, लेकिन वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैं किसी एक चीज पर अंगुली नहीं उठा सकता और यह नहीं कह सकता कि उन्होंने विकेट नहीं लिया है।
 
विज्ञापन

जयवर्धने बोले- आईपीएल की शुरुआत में चोटिल थे बुमराह
श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि आईपीएल की शुरुआत में बुमराह मामूली रूप से चोटिल थे, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुरुआत में ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विश्व कप के दौरान उन्हें हल्की चोट लग गई थी। पिछले कुछ मैचों में उनकी गति में सुधार हुआ है। हमने इन सभी बातों को ध्यान रखा है, इसलिए वह काफी सहज महसूस कर रहे हैं। कभी-कभी किस्मत का साथ भी जरूरी होता है।

जयवर्धने ने हालांकि स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करके विरोधी टीमों पर दबाव नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा, एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम विभिन्न पिचों पर मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें