फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने विश्व कप से पहले लिया महाकाल का आशीर्वाद, भस्म आरती में हुए शामिल

Sat, 16 May 2026 10:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारतीय महिला टीम ने टी20 विश्व कप से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और सभी खिलाड़ी भस्म आरती में भी शामिल हुईं। भारतीय टीम की कई खिलाड़ी अपने परिवार संग आशीर्वाद लेने पहुंचीं। सभी खिलाड़ियों ने पूजा-अर्चना करते हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने की मनोकामना मांगी। 
विज्ञापन

यास्तिका बोलीं- महाकाल में दरबार में मिलती है शांति
भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने बताया कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें काफी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि वह पिछले महीने भी यहां आई थीं और भस्म आरती के दौरान बाबा के दर्शन करके उन्हें काफी सुकून मिलता है। यास्तिका ने बताया कि सभी खिलाड़ी विश्व कप से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थीं, ताकि टीम के लिए टूर्नामेंट शानदार गुजरे। गौरतलब है कि वनडे विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने महाकाल के दर्शन किए थे।
 

अगले महीने से होगा टी20 विश्व कप का आगाज
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 17 जून को नीदरलैंड से होगी। वहीं, 21 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर टीम इंडिया का सामना मजबूत दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच 25 जून को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम टी20 में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। साल 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही थी। हालांकि, पिछले कुछ समय में भारतीय टीम ने इस प्रारूप में शानदार क्रिकेट खेली है। इसी साल टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में शिकस्त दी थी। अप्रैल 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन जरूर निराशाजनक रहा था और टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें