फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: मेघालय ने मिजोरम को पारी और 324 रन से हराया

Fri, 21 Dec 2018 10:25 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ranji trophy
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच गुरिंदर सिंह के हरफनमौला खेल के दम पर मेघालय ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप के मैच में शुक्रवार को यहां दूसरे दिन मिजोरम को पारी और 324 रन से हराकर सात अंक हासिल किए। गुरिंदर ने मैच में 11 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 99 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन


मेघालय ने पहली पारी में 424 रन की बढ़त लेने के बाद मिजोरम की दूसरी पारी को 100 रन पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की। मिजोरम की ओर से दूसरी पारी में शिनान कादिर (30) और तरूवर कोहली (28) ही कुछ संघर्ष कर सके।

बायें हाथ के स्पिनर गुरिंदर ने 19 ओवर में 41 रन देकर छह विकेट लिए।  गुरिंदर ने पहली पारी में भी 15 रन देकर पांच विकेट चटकाये थे। मेघालय ने दिन की शुरूआत पहली पारी में चार विकेट पर 292 से शुरू की।
विज्ञापन


इससे पहले नाबाद बल्लेबाज योगेश नागर ने 144 रन की पारी खेली जबकि गुरिंदर एक रन से शतक बनाने से चूक गये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। नागर ने 141 गेंद की पारी में 20 चौके लगाये। पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी अच्छा सहयोग दिया जिससे टीम ने आल आउट होने से पहले 510 रन बना लिये।  मिजोरम की पहली पारी 86 रन पर सिमटी थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें