राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को 87 रन से मिली करारी शिकस्त के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रिकी पोंटिंग ने माना कि उनकी और सचिन तेंदुलकर की खराब फॉर्म टीम के प्रदर्शन पर असर डाल रही है।
पोंटिंग और सचिन की सलामी जोड़ी पांच मैचों में से सिर्फ दो में अर्धशतकीय साझेदारी निभा सकी है। साथ ही पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में फेल रही।
पोंटिंग के अनुसार पिच काफी अच्छी थी लेकिन जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो यह काफी धीमी लग रही थी। हमें टीम की बहुत सारी कमजोरियों पर काम करना होगा। मुझे नहीं लगता कि परिस्थितियां खराब थीं, लेकिन हमें जल्द ही खुद को इसके अनुकूल ढालना होगा।’