फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके मैकुलम, एक ही दिन में बने 429 रन

Fri, 26 Dec 2014 02:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लगभग एक समय पर टेस्ट मैच शुरू हुआ, दोनों ही देशों में बॉक्सिंग डे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया तो न्यूजीलैंड के सामने श्रीलंका की टीम है।
विज्ञापन


26 दिसंबर यानी बॉक्सिंग डे पर शुरू हुए टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में भारत के खिलाफ लगातार संघर्ष करता दिखा तो न्यूजीलैंड ने वनडे के अंदाज में खेलते हुए लगभग 5 रन से ज्यादा रन प्रति ओवर के हिसाब से बनाए। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में किवी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन 7 विकेट पर 429 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

न्यूजीलैंड को पहले ही दिन यहां तक पहुंचाने में कप्‍तान ब्रैंडन मैकुलम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए महज 134 गेंदों में 195 रनों की पारी खेल डाली। अगर वह 5 रन और बना लेते तो यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड होता। अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी में उन्होंने 18 चौके के अलावा 11 छक्के भी लगाए। इसके बाद जेम्स नीशाम ने 85 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

खराब शुरुआत के बाद किवी टीम ने पकड़ी लय

श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला बुरी तरह से गलत साबित नहीं हुआ। उसके गेंदबाजों ने 88 रनों के स्कोर पर 3 बल्‍लेबाजों हैमिश रदरफोर्ड (18), टॉम लाथम (27) और रॉस टेलर (7) सस्ते में आउट होकर पवेलियन पहुंच गए। लेकिन इसके बाद से खेल का मोड बदल गया और क्रीज पर कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने पहले केन ‌विलियम्सन (54) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 126 रनों की साझेदारी महज 23 ओवरों के अंदर ही हो गई। विलियम्सन का विकेट 214 रनों के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद मैकुलम ने जेम्स नीशाम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। मैकुलम ने पहले 50 रन के लिए 45 गेंद खर्च किए, लेकिन इसके बाद अगले 50 रन महज 29 गेंदों का सामना किया, यानी उन्होंने सिर्फ 74 गेंदों में शतक ठोक दिया। उन्होंने टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड की ओर से यह सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह टेस्ट में 78 गेंदों में शतक लगाया था। इस पारी की बदौलत उन्होंने अपने करियर में पहली बार एक कैलेंडर में एक हजार से ज्यादा टेस्ट रन (1164 रन) बनाए हैं।

नीशाम के साथ मैकुलम ने महज 51 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी कर डाली। किवी कप्‍तान की आतिशी पारी जारी रही और उन्होंने सिर्फ 103 गेंदों में 150 रन ठोक दिए। उनकी बल्‍लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि आज वह सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे और वह दोहरे शतक के बेहद करीब भी पहुंच गए थे लेकिन अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे थारिदु कौशल ने मैकुलम को दोहरे शतक से महज 5 रन पहले ही आउट कर उनकी लाजवाब पारी का अंत कर दिया। मैकुलम के बाद नीशाम भी 85 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रीलंका की ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 2 और सुरंगा लकमल, शमिंडा इरिंगा, धम्मिका प्रसाद और कौशल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दोहरे शतक से चूकने के साथ ही 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी रह गए

किवी टीम ने पहले दिन 429 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड में किसी टेस्ट मैच के एक दिन में बनाया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे ज्यादा रन 1932 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बने थे जिसमें एक दिन में 442 रन बनाए गए।

कप्‍तान ब्रेंडन मैकुलम के लिए यह साल जलबर्दस्‍त उपलब्धियों भरा रहा। महज 5 रन से अपने दोहरे शतक से चूकने वाले उन्होंने मैकुलम के करियर की यह पांचवीं सबसे बड़ी टेस्ट पारी है। इन 5 बड़ी पारियों में 4 तो इसी साल बनाए हैं। इस साल उन्होंने एक तिहरा शतक और 2 दोहरा ठोका है। साल के अंत में एक पारी में 195 रन बनाने के लिए मैकुलम ने साल की शुरुआत भारत के खिलाफ 302 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने 224 रन भी बनाए। यानी लगातार दो बार 200 रनों के आंकड़े को पार किया।

अगर मैकुलम 5 रन और बना लेते तो एक साल में 4 बार दोहरा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क के नाम यह उपलब्धि दर्ज है। इसके अलावा वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए। उनके ही हमवतन नाथन एस्टल के नाम महज 153 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। मैकुलम आज जब आउट हुए तो वह 134 गेंदों पर 195 रन बना लिए थे, यह रिकॉर्ड भी वह आसानी से बना सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें