मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) शॉर्ट पिच गेंदबाजी को लेकर नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। माइक गैटिंग की अध्यक्षता वाली एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंथन किया है। इसमें खेल से जुड़ी दिक्कतों पर चर्चा हुई।
सोमवार को हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या मॉडर्न डे क्रिकेट में शॉर्ट पिच गेंदबाजी से जुड़े नियम कारगर हैं। इसमें कहा गया कि यह एमसीसी की जिम्मेदारी है कि वह नियमों का सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जाए।
गौरतलब है कि हाल के वर्षों में खिलाड़ियों के कनकसन (खिलाड़ी के सर में चोट लगना) के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए बैठक में शॉर्ट पिच गेंदबाजी के नियमों को निगरानी की जाए और उनपर नजर रखी जाए। फिलहाल इन नियमों पर सिर्फ चर्चा हुई है और इसपर कोई भी फैसला विचार-विमर्श और सर्वे के बाद ही लिया जाएगा। नियमों में बदलाव होगा या नहीं इसपर फैसला दिसंबर 2021 तक हो सकता है।
उधर कुमार संगकारा, सौरव गांगुली और शेन वार्न जैसों दिग्गजों वाली इस समिति की बैठक में डीआरएस के दौरान अंपायर्स कॉल को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें इस बात पर चर्चा हुई कि अंपायर्स कॉल की जगह सिर्फ आउट या नॉट आउट का फैसला दिया जाए। इसमें यह भी चर्चा हुई कि डीआरएस तकनीक का इस्तेमाल हर जगह एक तरीके से हो, इसमें प्रसारणकर्ता का हस्तक्षेप ना हो।