फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीए की सीआईसी कोच, अन्य पदों के लिए कल लेगी साक्षात्कार

Tue, 08 Sep 2020 08:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी नव गठित क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) विभिन्न पदों के लिए छांटे गए उम्मीदवारों का कल यानी बुधवार को साक्षात्कार लेगी। इसमें सीनियर पुरुष टीम का कोच पद भी शामिल है।

विज्ञापन


एमसीए ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'मुंबई क्रिकेट संघ की क्रिकेट सुधार समिति विभिन्न टीमों के कोचों के पद के लिए छांटे गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार बुधवार नौ सितंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेगी।'

विश्वस्त सूत्रों ने पता चला है कि सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के छांटे गए उम्मीदवारों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सलील अंकोला और मुंबई के पूर्व विकेटकीपर सुलक्षण कुलकर्णी शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार सीआईसी विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन


संघ ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है लेकिन यह नहीं बताया कि कौन सा उम्मीदवार किस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। सीआईसी के प्रमुख पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच लालचंद राजपूत हैं जबकि समीर दिघे और राजू कुलकर्णी इसके अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें