क्रिकेट के चाहने वालों के लिए मयंती लैंगर कोई नया नाम नहीं है। अपनी आकर्षक पर्सनैलिटी और दिलकश अंदाज के लिए मशहूर मयंती पुरूष दबदबे वाली खेल विधा में अलग पहचान रखती हैं। भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी की बहू मयंती हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में बेबाक बयान से खबरों में बनी हुईं हैं।
शिबानी दांडेकर से अपनी खास बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें बॉडी शेमिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट पर भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ा। बकौल मयंती, 'पिछले साल मुझे अपनी एक ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।
मयंती ने खुद पर लिखे एक आर्टिकल का भी जिक्र किया, जहां उनकी टमी, 5 इंच की हिल्स और स्कर्ट तक का जिक्र था। मयंती ने शिबानी के साथ हुई बातचीत में साफ शब्दों में कहा कि, 'यह मेरी जिंदगी है, मैं वही पहनना पसंद करूंगी, जिसमें सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करूंगी।
नीचे देखिए वीडियो--