फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मयंती लेंगर ने मैरिज एनिवर्सरी पर लिया पति स्टुअर्ट बिन्नी का स्पेशल इंटरव्यू

Sat, 09 Sep 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मयंती लेंगर और स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के सदस्य रह चुके कर्नाटक के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी इन दिनों कर्नाटक प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग की तरह कर्नाटक प्रीमियर लीग का भी स्टार स्पोर्ट्स प्रसारण  कर रहा है। इसी बीच शुक्रवार को एक रोचक वाकया देखने को मिला। ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने बेलागावी पैंथर्स की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु ब्लार्स्ट के खिलाफ 46 गेंद में 87 रन की धमाकेदार पारी खेली। बिन्नी की बेहतरीन पारी की बदौलत उनकी टीम ने 20 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बिन्नी ने गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और 2 विकेट हासिल किए। अंत में उनकी टीम 23 रन से विजय हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन


मैच के बाद बिन्नी का इंटरव्यू जानी मानी टीवी एंकर मयंती लेंगर ने लिया जो उनकी धर्मपत्नी भी हैं। इस मौके की सबसे रोचक बात यह थी कि कल दोनों की मैरिज एनिवर्सरी भी थी। उन्होंने बगैर बताए उनसे कहा कि ये दिन आपके लिए स्पेशल था और स्टुअर्ट ने हां कहकर शुरुआत की और मैच में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बारे में भी बताया लेकिन जब उन्होंने ओवर टू स्टूडियो कहा, तब वहां मौजूद चारू शर्मा ने बताया कि आज इनकी मैरिज एनिवर्सरी है। इसलिए ये दिन स्पेशल है। 
  @MayantiLanger_B  this are the best days for you & your hubby & happy anniversary day👩‍❤️‍👩❤️happy to watch husband interviewed by wife ❤️ pic.twitter.com/23CVmhEYyP — Ansaf (@Ansaf86) September 8, 2017
विज्ञापन

 

दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दोनों को मुबारकबाद भी दे रहे हैं। ऐसे भी मयंती की ग्लैमरस छवि पहले से रही है और कई बार उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें