फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक मार्कंडेय का सपना हुआ साकार, बने टीम इंडिया के 79वें टी-20 क्रिकेटर

Mon, 25 Feb 2019 08:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mayank markande
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को मौका दिया गया है। इसके साथ ही उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का सपना साकार हुआ और वह टीम इंडिया के 79वें टी-20 क्रिकेटर बन गए।
विज्ञापन

2 of 6
मयंक मार्कंडे
हाल ही में पहली बार भारतीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन के बाद पंजाब के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय ने बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका चयन भारतीय टीम में इतना जल्दी हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
मयंक मार्कंडेय
अपने चयन से कुछ घंटे पहले ही मयंक ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 31 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए भारत-ए को पारी और 68 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। मयंक ने पिछले कुछ महीनों से शानदार प्रदर्शन दिखाया है, अब उन्हें इसका इनाम भारतीय टीम में जगह के तौर पर मिला है।


 

4 of 6
Mayank Markande
चयन के बाद मार्कंडेय ने कहा, 'नेशनल टीम में चयन होना किसी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना जल्दी नेशनल टीम में शामिल हो पाऊंगा। मैं खुद को वास्तव में भाग्यशाली मानता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'चयनकर्ताओं ने देखा होगा कि रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ मेरा प्रदर्शन भारत ए के लिए सार्थक रहा है। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने मुझे खुद को साबित करने का मौका दिया है।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Mayank Markande
बता दें कि इस युवा खिलाड़ी ने मयंक ने अब तक 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 21.26 के औसत से 34 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 22 लिस्ट-ए मैचों में 19.97 की औसत से 45 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मयंक मार्कंडे
मालूम हो कि आईपीएल 2018 में फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैच में 24.53 के औसत से 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा, 'हम मयंक को बैकअप स्पिनर के तौर पर देख रहे हैं। हम उन्हें इंडिया-ए के जरिए मौका देकर आगे बढ़ा रहे हैं और आज उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसलिए हम उन्हें मौका देना चाहते हैं और वह हमारे बैकअप स्पिनर होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें