फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक की शतकीय पारी से इंडिया बी को मिली शानदार जीत, इंडिया ए को सात विकेट से हराया 

Sun, 26 Aug 2018 07:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल (112) की शतकीय पारी की मदद से इंडिया बी ने चतुष्कोणीय एकदिवसीय सीरीज के मैच में शनिवार को यहां इंडिया ए को सात विकेट से हरा दिया। भारत बी ने 218 रन के लक्ष्य को 41.1 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। टीम के लिए शुभमान गिल ने 42, इशान किशन ने 25 और कप्तान मनीष पांडे ने 21 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन


भारत ए के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 33 रन देकर दो विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की टीम प्रसिद्ध कृष्णा (4/50) की शानदार गेंदबाजी के आगे 49 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस गोपाल ने भी 38 रन खर्च कर दो विकेट लिए।

भारत ए के लिए अंबाती रायडू ने 75 गेंद में 48 रन बनाए। कृष्णप्पा गौतम और संजू सैमसन ने क्रमश: 35 और 32 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ए ने द.अफ्रीका को हराया
अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराया। ट्रेविस हेड के 110 और मार्नुस लाबुस्चागने (65) की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए ने पांच विकेट पर 322 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम खाया जोंडा (117) की शतकीय पारी के बाद भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें